भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी झाझडिया का किया प्रचार प्रसार
रतनगढ़ । भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड पर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया के समर्थन में लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में आमजन से की। इस मौके पर पार्षद रामकिशन माटोलिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल खीचड़, भाजपा नेता मोहनलाल बबेरवाल, शंकर लाल कम्मा, ओमप्रकाश जांगिड़, मनोज हारित, हनुमान बारवाल, सुरेश मुरारका, राजकुमार सोनी, अनूप पीपलवा, मनीराम पवार, नूर मोहम्मद, पवन तिवाडी, बंशीधर स्वामी सहित कई लोग उपस्थित थे ।