कैंपस प्लेसमेंट शिविर 24 जुलाई को
सवाई माधोपुर । जिला रोजगार कार्यालय मॉडल करियर सेन्टर सवाई माधोपुर द्वारा 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में कैंवय प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक राजकुमार मीणा ने बताया कि शिविर में नव भारत फर्ट्रीलाईजर्स कम्पनी द्वारा फिल्ड ऑफिसर पद के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में 19 से 40 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते है। इच्छुक युवा अभ्यर्थी शिविर में भाग लेने के लिए पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रिज्यूम एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर आए। शिविर में करियर मार्गदर्शन एवं नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।