Dark Mode
कैम्पस प्लेसमेन्ट रोजगार शिविर 15 जुलाई को

कैम्पस प्लेसमेन्ट रोजगार शिविर 15 जुलाई को

सवाई माधोपुर। जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा कैम्पस प्लेसमेन्ट रोजगार शिविर 15 जुलाई को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर के उप निदेशक ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की कम्पनी जी4एस सिक्यूर सोल्यूशन जयपुर राजस्थान को आमंत्रित किया गया है। शिविर में सुरक्षा कर्मी की डायरेक्टर भर्ती के लिए साक्षात्कार लेकर मौके पर ही चयन कार्यवाही की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को सभी लाभ सहित 12 हजार से 16 हजार रूपए तक का वेतन दिया जाएगा। वेतन के अतिरिक्त सुविधा जैसे प्रोविडेंड फंड, ईएसआई, इंश्योरेंस, यूनिफॉर्म, प्रमोशन आदि भी दिया जाएगा। भर्ती के लिए कद 170 सेमी, आयु 18 से 40 वर्ष, दसवीं पास होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आशार्थी जिन्होंने दसवीं पास की है तथा जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य है दसवीं की अंकतालिका मय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ऑनलाइन पुलिस वेरीफीकेशन, बैंक डिटेल्स, पैनकार्ड आदि की छायाप्रति व तीन पासपोर्ट साईज फोटो सहित शिविर में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!