कैंसर जागरूकता सेमिनार आयोजित
सीकर। संयुक्त सेवा सप्ताह के तहत आज लायंस क्लब सीकर सनराइज के द्वारा कैंसर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रथम उपाध्यक्ष लायन सुगन चंद सुगन चंद कुमावत ने की क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर संपत्ति मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चाइल्डहुड कैंसर के प्रांतीय सलाहकार लायन डॉक्टर एन डी मिश्रा, मुख्य वक्ता एच सी जी कैंसर अस्पताल से ऑंकोलॉजिस्ट डॉ मीतू बंसल,विशिष्ट अतिथि सेवा सप्ताह रीजन कोऑर्डिनेटर लायन सुनील खंडेलवाल थे। मुख्य वक्ता डॉक्टर मीतू बंसल ने बच्चों में पाए जाने वाले कैंसर के लक्षणों के बारे में तथा उनके इलाज के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा समय पर पहचान हो जाने पर सभी कैंसर का इलाज संभव है अत: सजग रहे।क्लब सचिव लायन सुनीता जोशी,ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम संयोजक ला यन डॉ प्रियंका मिश्रा ने शानदार मंच संचालन किया। कार्यक्रम मे जोन चेयरपर्सन लायन पूजा शर्मा,लायन डॉ नवीन सैनी सभी क्लब अध्यक्ष लायन कृपाल सिंह,लायन स्वाति बंसल, लायन सुरेंद्र चौधरी,लायन रेनू अग्रवाल,लायन लोकेश हजारिका एवम् सभी क्लबों के लगभग 60 सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।