Dark Mode
ट्रक से जा भिड़ी कार,- चार जने घायल- दो गंभीर मरीज बीकानेर रैफर

ट्रक से जा भिड़ी कार,- चार जने घायल- दो गंभीर मरीज बीकानेर रैफर

बीकानेर। बीकानरे जिले में हुए एक सडक़ हादसे में 4 लोग घायल हो गए। ये सभी कार में सवार थे, इनमें दो को गंभीर हालत में पीबीएम रेफर किया गया है। घटना बीकानेर-जयपुर हाईवे के कीतासर गांव के पास गुरुवार सुबह 10 बजे की है। इनमें 2 घायलों का इलाज डूंगरगढ़ में और 2 का बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बीकानेर-जयपुर हाईवे पर चल रही कार ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में घायल हुए लोगों को डूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दो जनों को बीकानेर रैफर कर दिया गया। इन दोनों का ट्रोमा सेन्टर में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुरा निवासी मांगीलाल स्वामी पुत्र अमरदास व रिड़मलसर निवासी कलावती कुम्हार पत्नी राम को बीकानेर रैफर किया गया है। जबकि रिड़मलसर निवासी ज्योति व महेन्द्र का डूंगरगढ़ में इलाज किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!