ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, दो युवकों की मौत, एक घायल
टोंक। जिले के बरौनी थाना अन्तर्गत शनिवार तडक़े मोटूका के समीप कार-ट्रेलर हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जब कि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसको ईलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। बरौनी पुलिस ने दोनों युवकों के शव का सआदत अस्पताल टोंक की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां शनिवार को पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया है। बरौनी उप-निरीक्षक नूर मोहम्मद ने बताया कि शनिवार की तडक़े करीबन एक बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली कि मोटूका पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना हुई है, सूचना मिलने पर बरोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार में दो युवक वीरेंद्र सिंह नरुका पुत्र पप्पू सिंह (22) निवासी गुराई, रामकिशन गुर्जर पुत्र सुवालाल गुर्जर (30) निवासी लक्ष्मीपुरा की मौके पर मौत हो चुकी थी, तथा मानसरोवर जयपुर निवासी सूरजमल पुत्र दशरथ लाल प्रजापत (24) घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों व घायल को सआदत अस्पताल टोंक लाया गया, जहां गम्भीर रूप से घायल सूरजमल प्रजापत को ईंलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। वही पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया है। बरौनी पुलिस उप-निरीक्षक नूर मोहम्मद ने बताया कि अज्ञात ट्रेलर आगे चल रहा था, जिस दौरान अल्ट्रो कार पीछे से ट्रेलर में से जा घुसी, जिससे यह हादसा हुआ है। घटना के बाद ट्रेलर को लेकर ड्राईवर फरार हो गया। मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक आपस में दोस्त थे तथा किसी कार्य से लक्ष्मीपुरा जा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हो गया।