Dark Mode
विद्यानिकेतन  बिरला पब्लिक स्कूल,सभागार मे कैरियर फेयर का आयोजन

विद्यानिकेतन  बिरला पब्लिक स्कूल,सभागार मे कैरियर फेयर का आयोजन

पिलानी. (कै पी रूथला) विद्यानिकेतन, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी ने इस वर्ष अपने वार्षिक ' करियर फेयर ' का आयोजन 2 मई 2023 को  किया। आयोजन विद्यालय के प्रमुख सभागार ' विजय हॉल' में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ बिरला शिक्षण संस्थान के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सी०एफ०ओ०) डा घनश्याम गौड़ ने किया । इस अवसर पर विद्यानिकेतन , बिरला पब्लिक स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी० ई०ओ०) कैप्टन आलोकेश  सेन (भारतीय नौसेना ) , मुख्य अध्यापक श्री सुशांत कुमार बराल तथा डीन पास्टोरल केयर श्री सदानंद त्यागी विद्यमान थे ।  बिरला शिक्षण न्यास के अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधियों के रूप में बिरला बालिका विद्यापीठ की प्राचार्या  डॉ एम० कस्तूरी, बिरला शिशु विहार के प्राचार्य श्री पवन वसिष्ठ  और बिरला स्कूल पिलानी के प्राचार्य श्री धीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। इस करियर फेयर में बिरला शिक्षण न्यास  सहित पिलानी के अन्य विद्यालयों से आए लगभग 100 शिक्षकों और 800 छात्रों ने भाग लिया । इस आयोजन में  लगभग 40 विश्वविद्यालयों के 70 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। हर वर्ष इस 'करियर फेयर' का आयोजन करने  के पीछे विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षण के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न संभावनाओं  और उनसे जुड़े व्यवसायों से अवगत कराना है। इसप्रकार देश और विदेश  के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से जुड़ी भावी शिक्षण- सुविधाओं की जानकारी भी छात्रों को प्राप्त  होती है। इस करियर फेयर में श्री इतांशु बैद, श्री सुदेब रॉय , श्री अनुराग कपूर , श्री अक्षय नंदा और प्रो० शिवेंद्र माथुर जैसे  विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए गए जिन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न शिक्षण-क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट जानकारी उपलब्ध करायी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!