Dark Mode
बुजुर्ग महिला से चेन-पेंडेंट छीनने वाला केयरटेकर गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला से चेन-पेंडेंट छीनने वाला केयरटेकर गिरफ्तार

जयपुर। चित्रकूट थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन और पेंडेंट छीनकर फरार हुए केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेवर बरामदगी के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
थानाधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार नित्यानंद नगर निवासी 68 वर्षीय मिथलेश गुप्ता ने 25 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके पति पार्किंसंस बीमारी से पीड़ित हैं और देखभाल के लिए 'शर्मा हेल्थकेयर एट होम' के जरिए खुशी राम मीणा को केयरटेकर रखा गया था। तैनाती के अगले ही दिन आरोपी सुबह करीब 11 बजे महिला के गले से सोने की चेन व पेंडेंट छीनकर फरार हो गया।
मामले की जांच के लिए चित्रकूट थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी खुशी राम मीणा उर्फ शिवराम (25), निवासी बंदवाला रतनपुर, थाना टहला (अलवर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और छीने गए जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!