Dark Mode
फ्रेंच ओपन के लिए तैयारी में जुटे कार्लोस अल्काराज, फिटनेस है प्राथमिकता

फ्रेंच ओपन के लिए तैयारी में जुटे कार्लोस अल्काराज, फिटनेस है प्राथमिकता

मैड्रिड। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन 2026 से पहले फिटनेस संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं। कलाई की चोट से जूझ रहे अल्काराज ने स्वीकार किया है कि मेडिकल टेस्ट के बाद तय होगा कि वह अगले फ्रेंच ओपन में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी को यह समस्या बार्सिलोना में अपने शुरुआती मुकाबले के दौरान हुई, जिसके बाद उन्हें बार्सिलोना ओपन और मैड्रिड ओपन जैसे बड़े टूर्नामेंट्स से हटना पड़ा। यह चोट ऐसे समय पर आई है जब अल्काराज शानदार फॉर्म में थे और रोलां गैरोस में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरने की तैयारी कर रहे थे। अल्काराज ने कहा, "मैं जल्दीबाजी नहीं, बल्कि थोड़ा इंतजार करके पूरी तरह फिट होकर लौटना पसंद करूंगा। मैं जल्दीबाजी कर अपनी स्थिति और खराब नहीं करना चाहता। लंबा करियर सामने है, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।"
टेनिस जगत की निगाहें उनकी फिटनेस पर टिकी हैं। जैसे-जैसे रोलां गैरोस नजदीक आ रहा है, यह देखना दिलचस्प होगा कि अल्काराज जोखिम उठाते हैं या पूरी तरह फिट होकर वापसी का इंतजार करते हैं।
उनकी गैरमौजूदगी का असर एटीपी रैंकिंग पर भी पड़ा है। इटली के स्टार जानिक सिनर ने मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में जीत हासिल कर दुनिया का नंबर 1 स्थान फिर से अपने नाम कर लिया। इससे रैंकिंग की प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो गई है, खासकर क्ले-कोर्ट सीजन के अहम चरण में।
चोट के बावजूद, कोर्ट के बाहर अल्काराज के लिए खुशी की खबर भी आई। उन्हें मैड्रिड में आयोजित समारोह में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2026 चुना गया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उन्होंने साइक्लिंग स्टार तादेज पोगाकर, फुटबॉलर उस्मान डेम्बेले और पोल वॉल्ट चैंपियन आर्मंड डुप्लांटिस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।
अल्काराज ने अपने पिछले सीजन को याद करते हुए कहा कि दो ग्रैंड स्लैम जीतना और साल को नंबर 1 के रूप में खत्म करना उनके बचपन का सपना था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और टीम को दिया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ निभाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!