Dark Mode
प्लेटिनम जुबली पर न्यायालय में हुआ केरम और शतरंज का आयोजन

प्लेटिनम जुबली पर न्यायालय में हुआ केरम और शतरंज का आयोजन

बूंदी। राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर जिला व संभाग स्तरीय कैरम व शतरंज प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अभिभाषक परिषद कक्ष में हुआ। जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता व अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने शतरंज खेल कर व एडीजे अचला आर्य, ललिता शर्मा, विशिष्ट न्यायाधीश न्यायाधीश रेखा वधवा व एसीजेएम रेनु शकीत ने कैरम खेल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अभिभाषक परिषद कक्ष में कैरम व शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अभिभाषक परिषद बूंदी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश भंडारी व मोहम्मद शरीफ केरम प्रतियोगिता व अनुराग शर्मा शतरंज के संयोजक नियुक्त किए गए।खेल समिति अध्यक्ष पोक्सो क्रम 2 न्यायाधीश बालकृष्ण मिश्र व सचिव सीजेएम सृष्टि चौधरी, खेल समिति सदस्य जेएम सुनील कुमार व नाजिर फिरोज अहमद तथा आयोजन में राकेश काबरा ने प्रतियोगिताएं करवाई। केरम प्रतियोगिताओं में हैदर अली व मोहम्मद शरीफ की जोड़ी से मुकेश शर्मा व प्रकाश चंद्र भंडारी की जोड़ी का मुकाबला हुआ, जिसमें हैदर अली व मोहम्मद शरीफ विजेता रहे,चंद्रप्रकाश जैन व त्रिलोक सरोया की जोड़ी से जेएम 1 सुयश व दिनेश जैन की जोड़ी से मुकाबले में चंद्र प्रकाश जैन व त्रिलोक सरोया विजेता रहे,इसी प्रकार एजाज रिजवी व भूपेंद्र सहाय सक्सेना की जोड़ी से मनोज कटारा व इमरान खान की जोड़ी का मुकाबला हुआ जिसमें एजाज रिजवी व भूपेंद्र सहाय सक्सेना विजेता रहे। शोएब मद्रासी व पंकज दाधीच की जोड़ी से नरेंद्र मेहरा व अरुण पारेता की जोड़ी का मुकाबला हुआ, जिसमें शोएब मद्रासी व पंकज दाधीच विजेता रहे,अविनाश गौतम व अनीस मोहम्मद की जोड़ी से दिलीप जैन व संजीव शर्मा की जोड़ी का मुकाबला हुआ जिसमें अविनाश गौतम व अनीस मोहम्मद की जोड़ी विजेता रही,शिव तोषनीवाल व संजय जैन की जोड़ी से शाहरुख अली व अजय गौतम की जोड़ी का मुकाबला हुआ जिसमें शिव तोषनीवाल व संजय जैन विजेता रहे।
इसी प्रकार शतरंज प्रतियोगिता संयोजक अनुराग शर्मा एडवोकेट ने बताया कि दिलीप जैन व नीतू सैनी के मुकाबले में दिलीप जैन विजेता रहे,कपिल सैनी व मुकेश शर्मा के मुकाबले में मुकेश शर्मा विजेता रहे,दिलीप जैन व चंद्र प्रकाश जैन के मुकाबले में दिलीप जैन विजेता रहे,शोएब मद्रासी व संजय शर्मा के मुकाबले में संजय शर्मा विजेता रहे व सुमन गुप्ता व कन्हैयालाल शर्मा के मुकाबले में कन्हैया लाल शर्मा विजेता रहे।कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायाधीश अजय शर्मा,पोक्सो न्यायाधीश सलीम बदर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता, किशोर न्याय बोर्ड न्यायाधीश डिंपल जंदेल शामिल रहे। इस आयोजन में न्यायाधीशगण,कर्मचारीगण व अधिवक्तागण संयुक्त रूप से भाग ले रहे हैं। कार्यकारिणी सचिव संजय जैन,उपाध्यक्ष नारायण सिंह गौड़ ,सह सचिव कविता कहार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार लाठी, पुस्तकालय सचिव सुरेंद्र कुमार वर्मा, सदस्य अजय सिंह मीणा, उमाशंकर नगर, नईम हुसैन, शाइस्ता परवीन जितेंद्र कुमार जैन भी आयोजन में शामिल

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!