Dark Mode
सात लोकसेवकों सहित नौ के खिलाफ मामला दर्ज  

सात लोकसेवकों सहित नौ के खिलाफ मामला दर्ज  

 
रायसिंहनगर .  ग्राम पंचायत खाटां मिलीभगत कर ग्राम पंचायत खाटां
का मूल रिकॉर्ड खुर्द-बुर्द करने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व संपर्क पोर्टल पर मिथ्या रिपोर्ट पेश करने के आरोप में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 
गांव खाटां निवासी रामचंद्र पुजारी ने पुलिस थाने में जरिये इस्तगासा मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहम्मद जुनेद, सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार बिश्रोई, विकास अधिकारी रामराज ,विकास सहायक विकास अधिकारी कमलकांत, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, ओमप्रकाश व सरपंच रविन्द्र कुमार व शिवप्रकाश व राकेश ने मिलीभगत कर कूटरचित नजरिया नक्शा तैयार कर प्लाट नम्बर 19 गोसा का बी भाग बनाया गया व सरपंच रविन्द्र
कुमार की ओर से उक्त तथ्यों की गलत रिपोर्ट बनाकर पेश की गई।
आरोप है कि उक्त आरोपियों ने षडयंत्र रचकर गांव खाटां मूल रिकॉर्ड गायब व खुर्द-बुर्द कर दिया। वहीं आरोपियों द्वारा पट्टों की मिथ्या रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसको लेकर राज्य सूचना आयोग ने दिनांक 20 फरवरी 2023 को एक आरोपी को दोषी मानकर दण्डित किया गया है। आरोप है कि आपराधिक षडयंत्र सुनियोजित तरीके से 20 दिसंबर
2022 को गांव खाटां का खसरा रजिस्टर, मूल नक्शा व पत्रावलियों को अवैध तरीके से 2015, 2016, 2019, 2020 में मिलीभगत व बेइमानी से खुर्दबुर्द कर दिया गया
है। आदेशों की पालना नहीं की गई और आरोपी ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश व सरपंच रविन्द्र कुमार द्वारा नजरी नक्शा, खसरा के सम्बन्ध में जानबुझकर मुल्जिमों को लाभ देने के लिए मिथ्या रिपोर्ट राजस्थान सम्पर्क पर
प्रस्तुत की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!