Dark Mode
इलेक्ट्रिक आईटम और बकाया राशि हड़पने का मामला दर्ज

इलेक्ट्रिक आईटम और बकाया राशि हड़पने का मामला दर्ज

बीकानेर। इलेक्ट्रिोनिक आइटम और कंपनी की बकाया राशि हड़पने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी डूंगरपुर निवासी रमेश पटेल जो हाल में रिविगो बाई महिन्द्रा लॉजिस्टिक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया है कि प्रशांत वरिष्ठ पुत्र राजेश निवासी आजाद नगर, अजमेर हाल सरे कजाणी बीकानेर जो कि बिजनेस पार्टनर के तौर पर कार्यरत था और कंपनी की ओर से बुक किए गए सामान को लाने ले जान का काम भी करता था। उसने परिवादी की कंपनी में धोखे से कम्प्यूटर, टेबलेट, स्केनर, दो टेबिल, 20 पैलेटस, सीसी टीवी कैमरा, एलसीडी सहित उपकरणों इत्यादि व बकाया राशि 1लाख 2 हजार 853 रुपए ष?यंत्र पूर्वक हड़प लिए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच हैडकानि. सुभाषचंद्र को सौंपी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!