जेल की दीवार फांद का हत्या का आरोपी फरार होने का मामला
बारां । जिला कारागार से बुधवार दोपहर बाद हत्या के मामले में कैद एक बंदी दीवार फांद कर फरार हो जाना एक गंभीर विषय है जिस पर भाजपा ने नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस विभाग से इस लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं भाजपा के युवा नेता एवं पूर्व पंचायत समिति डायरेक्टर जयेश गालव ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर विषय है जिससे पता चलता है कि कारागार की पुलिस व्यवस्था एकदम चौपट साबित हुई है हालांकि इस मामले में जेल अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली निसंदेह बेकार रही है। भाजपा के राजेंद्र शर्मा ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कानून का डंडा गरीबों पर अवश्य चलाया जाता है, फिर चाहे वह गरीबों का अतिक्रमण हटाने का मामला ही क्यों ना हो। पर जहां मुकम्मल व्यवस्थाओं को बनाने का मामला आता है वहां पुलिस निष्क्रिय साबित होती है। जैसे कि जेल से कैदी फरार होना तथा मुख्यालय सहित जिले भर में अवैध रूप से होते सट्टे जुएं व मादक पदार्थों के कारोबार। इन्हें रोकने में पुलिस हमेशा से नाकामयाब रही है। भाजपा के ही दिलीप चौबे, शिवा शर्मा, श्याम वैष्णव, देवेंद्र शर्मा जस्सू, परमानंद सोनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ मालव, दिनेश राठौर, कमल शर्मा, पार्षद योगेश गौतम, पूर्व पार्षद मनीष गौतम, रितेश जाट, लक्ष्मी नारायण सुमन, नारायण डांगोरिया सहित इत्यादि कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय सहित जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने की मांग की है। भाजपा महिला नेत्री चित्रा जैन , शिवांगी सिंह सिकरवार, भावना सिंह, पूर्व छात्रा संघ अध्यक्षा सुश्री ऐश्वर्या गौड ने पुलिस से मांग की है कि वह तेज गति से सड़कों पर दौड़ते दुपहिया वाहन एवं ऐसे बाइकर्स जिनके साइलेंसर आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।