Dark Mode
गजसिंहपुर में खेजड़ी सहित अन्य पेड़ों की कटाई का मामला

गजसिंहपुर में खेजड़ी सहित अन्य पेड़ों की कटाई का मामला

पालिका अध्यक्ष पर लगे हैं गंभीर आरोप


गजसिंहपुर. गजसिंहपुर में खेजड़ी सहित अन्य पेड़ों की कटाई का मामला, फिर गरमाने लगा है। विभिन्न विभागों और माननीय न्यायालय के द्वारा जांच के आदेश देने के बाद इस मामले की जांच दर जांच चल रही है। इस प्रकरण में पालिका अध्यक्ष व तत्कालीन ईओ पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में पदमपुर के तत्कालीन तहसीलदार पर राज्य वृक्ष खेजड़ी के पेड़ों को काटने की स्वीकृति करने को लेकर भी उंगलियां उठ रही हैं। इस प्रकरण में पार्षद पति बलदेव चावला और पार्षद हैप्पी मिगलानी ने आरोप लगाए की नगरपालिका अध्यक्ष के घर तक सुविधा देने को लेकर सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे तीन दर्जन से अधिक पेड़ काट दिए, गौरतलब है की बीते वर्ष 2021 के जून माह को महज़ 8 पेड़ों को काटने की स्वीकृति जारी हुई,ऐसे में खेजड़ी के तीन पेड़ों को काटने की 30 जून 2021 स्वीकृति जारी की,इन पेड़ों की निलामी सार्वजनिक करने की बजाय नगरपालिका प्रशासन ने एक बंद कमरे में कर दी थी। गौरतलब है कि महज़ 8 पेड़ों को काटने की स्वीकृति की आड़ में पालिका प्रशासन द्वारा करीबन 40 पैड़ो पर आरी चलवादी जिसमें 3 राज्य वृक्ष खेजड़ी के पेड़ भी शामिल हैं,दरसअल गजसिंहपुर पालिका अध्यक्ष के घर तक सड़क निर्माण को लेकर बाधा बन रहे खेजड़ी के पेड़ों को काटने के संबंध में पालिका अध्यक्ष ने तहसीलदार और उपखण्ड अधिकारी से कई बार इन पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी थी किंतु तत्कालीन अधिकारियों द्वारा खेजड़ी के पेड़ों की अनुमति नहीं मिल पाई रही थी,लेकिन जिस के बाद पदमपुर के तत्कालीन तहसीलदार सुशील कुमार सैनी ने आखिरकार खेजड़ी के पेड़ों को काटने की स्वीकृति जारी कर दी,जिस पर गजसिंहपुर निवासी राजकुमार मेहरा ने जिला‌ कलेक्टर,मुख्यमंत्री,उपखण्ड अधिकारी को इसी शिकायत भी की थी लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई,जिससे खफा होकर सत्ता पक्ष पार्षद हरजीत उर्फ हैप्पी मिगलानी,वार्ड संख्या 12 सत्ता पक्ष पार्षद पति बलदेव कुमार और वार्ड संख्या 3 निवासी राजकुमार ने 28 जून 2022 को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पदमपुर की अदालत में गजसिंहपुर पालिका अध्यक्ष चमकौर साहिब चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की अनुमति से संख्या से कहीं अधिक संख्या में पेड़ सहित 3 खेजड़ी के पेड़ों को काटने का आरोप लगाते हुए इस्तगासा दायर किया था।इस्तगासा में आरोप लगाते हुए कहा इन पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया में अपने चहेतों वे स्वयं के लाभ के लिए 67 हज़ार में नीलामी स्वीकृत कर दी,जबकि पेड़ों की वास्तविक कीमत 3 लाख रुपए के लगभग थी। इस अनियमितता के चलते नगर पालिका को वित्तीय नुकसान भी हुआ, ऐसे में इस अवैध पेड़ कटाई मामले में कोर्ट ने 2 नवंबर 2022 को गजसिंहपुर पुलिस को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। ऐसे में गजसिंहपुर पुलिस ने अवैध रूप से पेड़ कटाई मामले पर तथाकथित कृत्य चार आरोपी गजसिंहपुर पालिकाध्यक्ष चमकौर सिंह,पालिकाध्यक्ष का भतीजा इकबाल सिंह,पूर्व ईओ लक्ष्मीनारायण मोदी और ठेकेदार गुरमेल सिंह पुत्र दलित सिंह निवासी गांव 37 बीबी सहित अन्य आरोपियों को इस मामले में अपने बचाव पक्ष में दस्तावेज सहित थाना में पेश होने के लिए कहा था। पुलिस द्वारा आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए बार-बार थाने में बुलाया किंतु कोई भी आरोपी थाना में उपस्थित नहीं हुआ,अंततः पुलिस ने पालिका अध्यक्ष चमकौर सिंह सहित चारों नामजद मुलीजमान को थाना में हाजिर होकर अपना पक्ष रखने के लिए लिखित में नोटिस जारी किए हैं। इस मामले में जांच गजसिंहपुर थाना में है जिसकी जांच एएसआई राम प्रताप कर रहें हैं,यह मामला काफी चर्चा में चल रहा है ,इस मामले में सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों की क्या भूमिका रही होगी इसे लेकर भी जांच पड़ताल हो रही है ऐसे में इस मामले में कई अधिकारियों के पांव अब फूलने लगे हैं, अधिकारी इस मामले में खुद को बचाने में जुटे हुए हैं। संवाददाता ने वर्तमान तहसीलदार से बात की तो तत्कालीन तहसीलदार महेंद्र सिंह रतनू ने कहा इस वक्त तत्कालीन तहसीलदार साहब को जो उचित लगा इस प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्होंने पेड़ों को काटने की स्वीकृति जारी की, इधर पर्यावरण प्रेमी श्रवण कुमार पुनिया का कहना है खेजड़ी बिश्नोई समाज के लिए देवतुल्य वृक्ष है खेजड़ी के पेड़ को काटना हमारे समाज में एक महिला की हत्या करने के बराबर है, इसे लेकर प्रेमी श्रवण कुमार पुनिया ने खेजड़ी के पेड़ों कटवाने और कटवाने के आदेश जारी करने वालों पर उच्च कार्रवाई की मांग की है,गौरतलब है कि कोर्ट द्वारा जांच के आदेश के आज दो महीने हो चुके हैं अभी तक गजसिंहपुर पुलिस अनुसंधान जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!