पति-पत्नि के खिलाफ नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज
टोंक। एक विवाहिता ने एक पति-पत्नि के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने व चाय में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म किये जाने का मामला पुलिस थाना पुरानी टोंक में दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक निवासी एक विवाहिता ने पुरानी टोंक थाने में मामला दर्ज कराया है कि उसने रिश्तेदार सज्जन सिंह व उसकी पत्नि श्रीमती रानू उसके घर आये और उसे बहला-फुसलाकर कोतवाली थाना क्षैत्र के खुद के घर ले गये, जहां सज्जन सिंह ने अपनी पत्नि की सहमति से चाय में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच शहर कोतवाल जितेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।