Dark Mode
मारपीट पर नगदी छीनने का आरोप का मामला दर्ज

मारपीट पर नगदी छीनने का आरोप का मामला दर्ज

रतनगढ़ ।तहसील के ग्राम भोजासर से ट्रक लेकर रणधीसर पहाड़ी जा रहे ट्रक चालक से साथ मारपीट कर नगदी छीनकर ले जाने का आरोप लगाते हुए भोजासर निवासी ट्रक चालक के भाई सुरेन्द्र सुथार ने आज रविवार को पुलिस थाने में मामला दर्ज कराते हुए रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका भाई महेंद्र सुथार आज रविवार को सुबह ग्राम भोजासर से ट्रक लेकर रणधीसर पहाड़ी जा रहा था, सुबह करीब साढ़े 9 बजे पड़िहारा में टोल के पास पीछे से एक कार आई जिसमे भोजासर निवासी हेमसिंह पुत्र भानीसिंह व प्रतापसिंह पुत्र कानसिंह सवार ने ट्रक को रुकवाकर ट्रक चालक महेंद्र के साथ लाठी सरियों से मारपीट की व ट्रक के कैबिन में रखे 40 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। घटना में गम्भीर घायल महेंद्र को राजकीय जिला अस्पताल लाया गया, जंहा से उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!