मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 27 को
रतनगढ़। माहेश्वरी सभा ट्रस्ट व शंकरा आई हॉस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्व. एडवोकेट छगनलाल सोनी व स्व. मोहनीदेवी सोनी की स्मृति में उनके पुत्र कमल सोनी के आर्थिक सौजन्य से नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आगामी 27 दिसंबर 2023 को माहेश्वरी भवन रामचंद्र पार्क के पास होगा । शिविर का समय प्रातः 10 से 2 बजे तक रखा गया है। शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में मरीजों की नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व आधुनिक तकनीक द्वारा अन्य जांचकर ऑपरेशन जयपुर ले जाकर किया जाएगा। मरीज को अपने साथ आधार कार्ड की एक फोटो प्रति व मोबाइल नंबर देखकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। परिषद के प्रतिनिधि एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क रहेगी।