Dark Mode
मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 28 जून को 

मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 28 जून को 

रतनगढ़ ।  रतनगढ़  परिषद कोलकाता व जिला अंधता निवारण समिति  के संयुक्त तत्वावधान में  सीताराम लोहिया चैरिटी ट्रस्ट के प्रमुख निर्मलकुमार लोहिया कोलकाता की ओर से नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन आगामी 28 जून 2023 को माहेश्वरी भवन ,रामचंद्र पार्क रोड़ के पास होगा । शिविर का समय प्रातः 9 से 1बजे तक रखा गया है। शिविर में मरीजों की नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व आधुनिक तकनीक द्वारा जाचकर बिना टांके का ऑपरेशन जयपुर ले जाकर किया जाएगा। मरीज को अपने आधार कार्ड की दो फोटो प्रति व मोबाइल नंबर देखकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। परिषद के प्रतिनिधि एडवो. रजनीकांत सोनी ने बताया कि शिविर में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!