Dark Mode
धोलादाता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पशुओं का पगफेरा

धोलादाता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पशुओं का पगफेरा

मसूदा.  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी क्षेत्राधिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पशुओं के विचरण करते हुए देखे जाने से इस विद्यालय की व्यवस्था किस प्रकार की होती होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। मामला मसूदा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी क्षेत्र आदेश ग्राम धोला दाता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है जहां पर गुरुवार को दिन में 3: 20 बजे विद्यालय परिसर में गाय को विचरण करते देखा गया। कुछ विद्यार्थियों को विद्यालय के मुख्य द्वार एवं विद्यालय परिसर में देखे जाने से लग रहा था कि शायद विद्यालय की छुट्टी हो गई होगी इसके बारे में जानकारी करने का प्रयास किया गया परंतु स्टाफ का कोई कार्मिक नजर नहीं आने से विद्यालय में पशु विचरण करने जैसी अव्यवस्था के सम्बंध में कोई और जानकारी नहीँ मिल सकी। इस प्रकार की लापरवाही के संबंध में कारण जानने के लिए संस्था प्रधान से दूरभाष पर संपर्क करने का भी प्रयास किया परंतु संपर्क नहीं हो सका ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!