सीबीईओ हुड्डा ने किया खुण्डाला स्कूल का निरीक्षण, पीईईओ को थमाया कारण बताओ नोटिस
खींवसर। के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालाराम हुड्डा व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजुराम खदाव ने राउमावि खुण्डाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था देखी, सीबीईओ हुड्डा ने बताया कि निरीक्षण में कई खामियां मिलने पर स्कूल के संस्था प्रधान व पीईईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पस्टीकरण जारी कर जवाब मांगा गया है तथा शिक्षण स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए गए है, कक्षाओं में जाकर बच्चों के शिक्षण स्तर की जांच में स्तर न्यून पाया गया, बच्चे सामान्य प्रश्नों के भी उत्तर नही दे पा रहे, समस्त स्टॉफ की बैठक लेकर प्रखर 2.0 में समूह बनाकर कार्य करने, सभी शिक्षकों को दैनिक डायरी नियमित संधारित करने, गृह कार्य जांच करने, प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, एसीबीईओ खदाव ने कक्षा दसवीं में विज्ञान का पाठ पढ़ाकर बच्चों को तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया, इस अवसर पर संस्था प्रधान सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।