CBI ने कोर्ट से केजरीवाल को किया गिरफ्तार, दिल्ली CM की बिगड़ी तबीयत; शुगर लेवल गिरने पर खिलाया चाय-बिस्किट
नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट की अनुमति के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिर गया। इसके बाद उन्हें चाय और बिस्किट खिलाने के लिए कोर्ट रूम से बाहर लाया गया। इसके बाद उन्हें अहलमद रुम में ले जाया गया। इस दौरान उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं।