सीसीआई का प्रांतीय सम्मेलन 23 जुलाई को
सीकर। देश के सबसे बड़ा उपभोक्ता संगठन, कंजूमर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया, सीसीआई की सीकर जिला अध्यक्ष तृप्ति त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ता संगठन के प्रतिनिधियों का प्रांतीय सम्मेलन 23 जुलाई को कोटा में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सीसीआई के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ अनंत शर्मा मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति पांडे मुख्य वक्ता होंगे । प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार वैष्णव सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे । कोटा संभाग प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष एडवोकेट ज्योति गौड़ सम्मेलन का संयोजन करेगी ढ्ढ सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनावों में सभी राजनीतिक पार्टियों को देने के लिए राजस्थान के उपभोक्ताओं का मांग पत्र तैयार किया जाएगा, उपभोक्ता संगठनों की दिशा और दशा एवं प्रदेश में सरकार द्वारा उपभोक्ता हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी और राजस्थान में उपभोक्ता आंदोलन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया जाएगा।