सीडीईओ ने किया एफएलएन शिविर का निरीक्षण
केशवराय पाटन. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एफ एल एन शिविर का डॉ महावीर कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बूंदी द्वारा आज दिनाक 22 दिसंबर 2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केशोरायपाटन में संचालित एफएलएन आधारित दो दिवसीय गैर आवासीय आमुखीकरण कार्यशाला का निरीक्षण किया गया जिसमें 74 शिक्षकों ने भाग लिया गया। प्रशिक्षण मे KRP द्वारा बालक बालिकाओं को मौखिक भाषा विकास में ABL किट की मदद से विभिन्न गतिविधियां और कविताओं गीतों को सीखने के लिए नए-नए तरीके की खोज करना समूह गतिविधि के माध्यम से गणितीय कौशल विकसित करना संख्याओं की पहचान करना दैनिक जीवन स्थिति में जोड़ घटाओ गुणा भाग संख्या समस्या समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।निरीक्षण के समय के आरपी तथा शिविरप्रभारी मती राजेश शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केशोरायपाटन उपस्थिति रही निरीक्षण के दौरान सभी संभागियों को शिक्षण में गुणवत्ता कैसे ला सके, बच्चों तक कैसे पहुंचा सके , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षण की पूर्व तैयारी करने ,नियमित दैनंदिनी भरने, सकारात्मक व्यवहार करने , गृह कार्य की वस्तुनिष्ठ जांच एवं शिक्षण अधिगम में नए-नए तरीकों का प्रयोग करने का सुझाव दिया। साथ ही निर्देशित किया कि शिविर समग्र शिक्षा प्रशिक्षण निर्देशिका में दिए गए निर्देशानुसार ही आयोजित किए जाएं।