Dark Mode
आपसी सामंजस्य एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाए त्योहार : जिला कलक्टर

आपसी सामंजस्य एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाए त्योहार : जिला कलक्टर

  • जिला कलक्टर ने ली शांति समिति की बैठक
  • होली और रमजान के मद्देनजर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर दिया जोर
  • तेज आवाज में डीजे बजाने पर होगी कार्यवाई

भीलवाड़ा। आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कलेक्टर संधु ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, और इसे किसी भी प्रकार की अफवाहों या गलतफहमियों से प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने सभी नागरिकों से सौहार्द और एकता बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में सभी धर्मों केलोगो से प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहारों को मानने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। होली एवं रमजान के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की प्रतिबद्धता जताई। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से बचें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। इस दौरान एडीएम प्रशासन ओपी मेहरा , एडीएम सिटी प्रतिभा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं शांति समिति के सदस्य तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!