होली के त्यौहार को सांप्रदायिक सौहार्द व मिलजुल कर मनाए
अचरोल . चंदवाजी थाना अंतर्गत शनिवार को अचरोल पुलिस चौकी में चंदवाजी थाना अधिकारी उदय सिंह यादव ने सीएलजी सदस्यों और ग्रामीणों के साथ एक बैठक की , बैठक में आने वाले दिनो मे होली और दुल्नडी के त्यौहार को सद्भावना और मिलजुलकर मनाने को लेकर चर्चा की थाना अधिकारी ने बताया कि ये त्यौहार भाईचारे के साथ मनाएं हुड़दंग ना करें हुड़दंग करने वालों की तुरंत पुलिस को सूचना दें | इस दौरान सीएलजी सदस्य व ग्रामीणों ने भी अपनी अपनी राय रखी ! इस मौके पर अचरोल चौकी प्रभारी राकेश यादव सरदार मल सैनी रविंद्र सैनी शिवराम मीणा श्याम लाल यादव पवन सोनी रामस्वरूप मीणा सतवीर शर्मा राधेश्याम भगत जी रामफूल गुर्जर विक्की कटारिया बसाती खान ओमप्रकाश घूडियां सीताराम कुमावत प्रकाश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे