Dark Mode
श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से महालक्ष्मी का जन्मोत्सव मनाया

श्रीमाली ब्राह्मण समाज की ओर से महालक्ष्मी का जन्मोत्सव मनाया

सुमेरपुर। उपखण्ड क्षेत्र के दुजाना गांव में श्रीमाली ब्राह्मण समाज की आराध्या देवी महालक्ष्मी का जन्मोत्सव धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव में स्थित महालक्ष्मी मंदिर को आकर्षक फूलमंडली,रोशनी से सजाया गया। महिलाओं एवं पुरुषों ने महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की और विधि-विधान के साथ महा आरती की गई,वही समाज बंधुओ ने मनोकामनाएं मांगी । इस अवसर पर महालक्ष्मी की शोभायात्रा निकाली गई जहां समाज बंधुओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ब्राह्मणों का वास में स्थापित गज महालक्ष्मी का जन्मोत्सव परंपरा और दक्षिण भारतीय पूजा विधि के साथ मनाया गया। मंदिर को फूलमंडली और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। मोहनदास ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गज महालक्ष्मी के जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारियां की गई थी। रात में महिलाओं की विधिवत व्रत पूजा प्रारंभ हुई। जो देर रात तक चली। चंद्रमा को जल का अर्ध्य देकर व्रत पूर्ण किया। इसी तरह ब्राह्मणों का वास में स्थित गज महालक्ष्मी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो राजपुरोहित चौक, पीपल गली, सिंधलो का वास होते हुए महालक्ष्मी मंदिर पहुंच कर विसर्जित हुई। मंदिर पुजारी मोहनदास की ओर दिनभर यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। इसमें हजारों आहुतियां दी गई। कार्यक्रम की कड़ी में महालक्ष्मी माेहल्ला स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी विशेष पूजा और श्रृंगार किया गया। देर शाम एक महालक्ष्मी जी के नाम भजन संध्या का आयोजन रखा गया, जिसमें पचपदरा भजन गायक तुलछ सिंह परमार ने एक से एक बढ़कर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। महालक्ष्मी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर समाज के जितेंद्र व्यास, पकाराम ओझा, ललित ओझा की और से महा प्रसादी रखी गई जिसमें सैकड़ों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण की। कार्यक्रम को लेकर ललित ओझा, किशोर व्यास, दिनेश त्रिवेदी, दुर्गाशंकर व्यास, अमृत व्यास, दिलीप व्यास, मोतीलाल व्यास, महेंद्र व्यास राजकुमार व्यास, लाभशंकर व्यास सहित समाज बंधुओ का विशेष योगदान रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!