Dark Mode
डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की 132 जयंती मनाई

डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की 132 जयंती मनाई

फतेहपुर शेखावाटी।  बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती के उपलक्ष में भीम आर्मी फतेहपुर, और अंबेडकर विचार मंच फतेहपुर के तत्वाधान में महारेली का आयोजन किया गया जो अमृतनाथ आश्रम से शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए अंबेडकर सर्किल कार्यक्रम स्थल पहुंची।
बाबा साहब की 132वी जयंती पर शानदार कार्यक्रम मूलचंद जी वर्मा के सानिध्य में किया गया कार्यक्रम में डॉ. बी आर अंबेडकर स्कूल की छात्र छात्राओं ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर विचार मंच समिति के अध्यक्ष छोटे लाल महिचा ने की। मुख्य अतिथि महिपाल नेहरा (प्रधान प्रतिनिधि) अति विशिष्ट अतिथि निकिता रणवा,विशिष्ठ अतिथि महावीर प्रसाद मेव पीसीसी सदस्य, घीसाराम बरवड भामाशाह, फूलाराम चौहान सरपंच दाडुंदा, भंवरलाल शास्त्री, धन्नाराम मीणा, रामस्वरूप महिचा, राकेश भगत, विनोद पंवार, देवकीनंदन भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष, नूरमोहमद, रामदेवजी महरिया मंच की शोभा बढ़ाई,मंच संचालन महावीर प्रसाद कल्ला व मांगी लाल मेव शेखीसर ने कियाऔर रामचन्द्र चायल रोसावा भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष सीकर, मांगीलाल मेव, लोकेश महिचा, बंटी महिचा,परसा राम मेव, शंकर लाल व्याख्याता, सुरेश कुमार सरपंच प्रतिनिधि हेतमसर, विनोद तंवर, जगदीश प्रसाद माहिच, सुरेन्द्र महिचा, कृष्ण कुमार मेघवाल, ताराचंद जी व्याख्याता, दिनेश कुमार बरवड़, श्रवण कुमार, और अधिक से अधिक संख्या में नागरिक बंधुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!