Dark Mode
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वी जयंती मनाई

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वी जयंती मनाई

परबतसर. मंगलवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वी जयंती सब्जी मंडी प्रांगण में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाई गई, उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर ,फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया !वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश व्यास ने फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक भंवरलाल मेघवाल ने बताया कि फुले महान क्रांतिकारी संत थे जिन्होंने हमेशा छुआछूत जाति प्रथा का विरोध किया, सब्जी मंडी महासचिव महेश चंद सैनी ने कहां की फुले हमेशा बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया एवं सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया !इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष श्रीराम सैनी ,पूर्व पार्षद हेमंत गोड् ,पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रामेश्वर दास वैष्णव ,नटवरलाल दगदी, नवरत्न मारोठिया ,देवीलाल चौहान , ताराचंद सिक्का,अशोक सांखला, हीरालाल सांखला, किशन लाल जाट, कैलाश मेघवाल, राकेश मेघवाल, लादू नायक, कालूराम मेघवाल, महावीर मारोठिया, राजू दगदी, पंकज दगदी, आदि सदस्य उपस्थित रहे सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के पद चिन्हों पर चलने की प्रतिज्ञा ली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!