गायों को लापसी व गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिन
पीपाड़ शहर। उपखंड क्षेत्र के बोरुंदा कस्बे के युवा सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने जन्म दिवस को लेकर गौशाला में सवा क्विंटल लापसी व गायों को गुड़ खिलाकर जन्मदिन मनाते हुए युवाओं को अच्छी सीख दी।वार्ड पंच हरिसिंह भाटी ने बताया कि युवा सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र सिंह राठौड़ पुत्र ठाकुर भगतसिंह राठौड़ ने जन्म दिवस को लेकर श्री रूप सुकून गौशाला में गायों को गुड़ व सवा क्विंटल लापसी खिलाकर जन्मदिन मनाते हुए युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि फिजूल खर्ची के बजाय अमुक प्राणियों की सेवा सुरक्षा कर विभिन्न सामाजिक सरोकार कर जन्म दिवस मनाना चाहिए। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष रिखबचंद कोठारी, ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष बहादुर सिंह राठौड़, उपेंद्र सिंह उर्फ पीयूष भन्ना भाटी घोड़ावट, राजेंद्र सिंह भाटी, वीरेंद्रसिंह भाटी, पुष्पेंद्र सिंह, हरिसिंह भाटी, चंद्रदीप सिंह, राॅयल्टी के बलवीर सिंह भाटी अणवाणा, भवानी सिंह देवलिया व नारायणराम दाधीच तथा आईदानराम भाटी सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे। जन्मदिवस पर गौशाला में अपने युवा साथियों के साथ गायों को गुड़ खिलाने व लापसी खिलाने सहित अन्य सेवा कार्य करने पर गौशाला समिति के अध्यक्ष रिखबचंद कोठारी व वरिष्ठ सदस्य बहादुर सिंह राठौड़ ने मानवेंद्र सिंह राठौड़ को साफा पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।