Dark Mode
वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

सीकर । प्रकृति प्रेमी सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बाजोर हंसराज लूना ने अपना जन्मदिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजोर तथा पंचायत समिति पिपराली परिसर मे वृक्षारोपण कर मनाया। सरपंच संगीता हंसराज लूणा बताया की उनका परिवार प्रतिवर्ष जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ वृक्षारोपण कर ही मनाता आया हैँ। आज  श्री हंसराज लूणा के जन्मदिन पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाजोर मे वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य नरेश कुमार समस्त स्टॉफ, प्रताप मीणा, भागीरथ सिंह शेखावत, जगदीश निठारवाल, प्रेम सिंह, हरिसिंह, रवि कुमावत, अनिल शर्मा, काना राम ढाका, मदन मोरदिया,भोलाराम, मुकेश कुमावत, गुरुदयाल, मानसिंह, निर्मल कुमावत, अनिल मीणा, मुकेश वर्मा, राहुल बाना सहित सेंकड़ो लोग उपस्थित रहे। इसी कड़ी मे पंचायत समिति पिपराली परिसर मे भी वृक्षारोपण किया गया जहाँ विकास अधिकारी सुरेश पारीक, सहायक अभियंता नरेन्द्र कुमार, पिपराली प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र खीचड़, पलासरा सरपंच महेन्द्र नारनौलिया, श्यामगढ़ सरपंच प्रतिनिधि बीरु गुर्जर, कार्यक्रम अधिकारी अजय माथुर, अति ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बलदेव सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अनीता कँवर, मंजू आर्य, मनोज खिचड़, लेखाधिकारी नरेन्द्र शर्मा, अशोक कुमावत, सहित लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!