
मरीजों को फल बांट कर भाजपा नेता का जन्म मनाया
अरांई। अरांई भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा नेता विकास चौधरी का जन्म दिवस पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फल वितरित किया गये। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामसिंह राठौड ने बताया कि भाजपा युवा नेता विकास चौधरी के जन्म दिवस पर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्धायु की कामना करते हुए मरीजो को फल वितरित किये गये। कार्यक्रम में अरांई प्रधान सीता शैतान पुनिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, जिला परिषद सदस्य नाथू नुवाद, नवीन कुमार जोशी, छोटू गुर्जर, शिवराज उदय, बनवारी पुरी, महेन्द्र भामू, रिद्धकरण भील, श्योजी राम गोदारा, गोपी लाल मेवाडा, रवि सैन, जयपाल सिह खंगारोत,रविन्द औझा, हेमराज आचार्य सहित भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के जन्म दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय किले की स्कूल में पाठ्यसामग्री वितरित करी।