Dark Mode
हरिशंकर के सानिध्य में परिंदे बांधकर सीएम का 73वा जन्मदिन मनाया

हरिशंकर के सानिध्य में परिंदे बांधकर सीएम का 73वा जन्मदिन मनाया

पशु-पक्षियों की सेवा से मिलती है कष्टों से मुक्ति,बेजुबान की सेवा से बढ़कर कोई बड़ा पुण्य नहीं- पूर्व प्रधान मेवाड़ा

 
सुमेरपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि पशु पक्षियों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। चाहे शादी की सालगिरह हो या जन्मदिन पर केक व अन्य को छोड़कर जीवदया की सेवा के लिए कुछ दान करना उत्तम माना जाता है,इसके लिए आगे आकर सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में थोड़ी बहुत समस्याएं तो आती ही रहती हैं,पंरतु कभी परिस्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं,जब व्यक्ति को उससे निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझता है। इन समस्याओं से निकलने के लिए लोग विभिन्न तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मात्र पशु-पक्षियों की सेवा करने से आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग पशु-पक्षियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं,उनके ऊपर सदैव ईश्वर की कृपा बनी रहती है और उन्हें सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है। जानते हैं कि किस तरह कौन से पशु-पक्षियों की सेवा करके आप समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
 
 

पशु-पक्षियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने बेजुबान पक्षियों की सेवा कर मानवता का दायित्व निभाया। मेवाड़ा ने कहा कि भगवान ने मनुष्य को इस काबिल बनाया है कि वह खुद का पालन पोषण करने में समर्थ है। लेकिन पशु-पक्षी अपनी भूख-प्यास तकलीफ के बारे में किसी को बता नहीं सकते। इसलिए लोगों को बेजुबान पशु-पक्षियोंं की सेवा कर उनके खाने पीने का इंतजाम कर पुण्य कमाना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के यशस्वी एवं आम जनता के मसीहा सीएम अशोक गहलोत के 73वे जन्मदिन पर बेजुबान पक्षियो की देखभाल व भोजन की व्यवस्था करते सुमेरपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर परिंदे लगाए। मेवाड़ा ने कहा कि इससे बड़ी कोई सेवा पुण्य नहीं है।
 

पशु पक्षियों की सेवा के लिए आगे आए कार्यकर्ता

मारवाड़ को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष करण सिंह मेड़तिया ने बताया कि हिंदू धर्म में गाय को सबसे पूजनीय माना गया है। सनातन धर्म में गाय को गौमाता कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार गाय के शरीर में 33 कोटि देवताओं का वास माना गया है। सनातन धर्म में प्रतिदिन पहली रोटी गाय के लिए खिलाने की परंपरा है। हालांकि आज के समय में लोग बहुत कम ऐसा करते हैं। प्रतिदिन खाना बनाते समय  पहली रोटी गाय के लिए खिलानी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें की गाय को हमेशा ताजी रोटी ही खिलाएं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक युवा एवं कार्यकर्ताओं को आगे आकर इस पुण्य कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने एवं पशु पक्षियों की सेवा करने का आव्हान किया।
विधानसभा सुमेरपुर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने बड़े सादगी एवं धूमधाम के साथ सीएम का जन्म दिवस मनाया। राजस्थान के सीएम  अशोक गहलोत का 73वा जन्मदिन बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान एवं जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा,पाली सेंट्रल कोऑपरेटिव अध्यक्ष करण सिंह चाणोद,पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपालसिंह कुंपावत के नेतृत्व में सुमेरपुर क्षेत्र में पक्षियों के लिए परिंदे बांधकर हर्षोल्लास से मनाया गया। कांग्रेस के कद्दावर एवं मजबूत जमीन से जुड़े हुए वरिष्ठ नेता मेवाड़ा के सानिध्य में शहर  के भीड़ भंजन हनुमानजी मंदिर, नीलकंठ महादेव परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर परिंदे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की तथा चुग्गा दान कर सीएम गहलोत का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान मौजूद सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम अशोक  गहलोत के दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर यशपालसिंह कुंपावत,सुमेर मीणा,शिवराम दासजी,कैलाश गोयल,अल्केश परिहार के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!