वंचित बच्चों के साथ मनाया दिवाली उत्सव
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा ने माधव सेवा समिति के सहयोग से उम्मेद क्लब में वंचित बच्चों और शिक्षकों के लिए दिवाली उत्सव का आयोजन किया। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा के अध्यक्ष रीता स्वामी व सचिव पारुल माहेश्वरी ने बताया कि इस मौके बच्चों में आवश्यक किराणे का सामान, मिठाइयां, बिस्किट, चॉकलेट, किताबें, दीपक और बेडशीट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा क्लब और समिति के सहयोग से चल रहे मासिक प्रोजेक्ट स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के लिए साबुन और डिटर्जेंट का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में रीता, पारुल, आशा, चित्रा, रेनू, ममता, नीलम नागर, सोनल गोठी, श्वेता, शोभिका, नूपुर, पिंकी व नीलम रत्नानी सहित अनेक क्लब सदस्य उपस्थित थे।