108 बार हनुमान चालीसा पाठ व सुन्दरकाण्ड पाठ कर मनाई हनुमान जयंती -
भोपालगढ़ . हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विशेष आयोजन किए गए । समाजसेवी व प्रचार प्रमुख मुकेश भगत देवडा ने बताया की कस्बे के लालदास जी महाराज के मंदिर प्रांगण मे हनुमान जयंती महोत्सव पर सुन्दरकाण्ड मंडली ने 108 बार हनुमान चालीसा पाठ के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ कर सुख शांति की कामनाये कर हर्ष उलास के साथ हनुमान जयंती मनाई प्रसादी की व्यवस्था की गई महिलाओ ने भी आयोजन मे भूमिका निभाई इस दौरान महेशसोलंकी,बक्साराम,हमीरराम, प्रकाश, जालाराम,लाबुराम, नेनाराम,मेहराम चेतन राम सोलंकी ,पवन कुमार भाटी, ,सुमेर,रितेश वैष्णव,पांचाराम, किशोरकुमार,गोविंदवलभसोलंकी, कानाराम भाटी, अशोक,चेनाराम, सहित भक्तजन उपस्थित थे।