Dark Mode
कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर नवलगढ में मनाई खुशी

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर नवलगढ में मनाई खुशी

नवलगढ . कस्बे के नगरपालिका भवन के पास में आज शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे बजाकर व मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान चेयरमैन शोएब खत्री ने बताया कि भाजपा पार्टी किसान, मजदूर सहित हर वर्ग परेशान था उसका नतीजा हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिला है। राजस्थान में भी सीएम अशोक गहलोत जन कल्याणकारी योजनाये शुरू की हैं जिसका आम जन को फायदा मिल रहा। अभी हाल में गहलोत सरकार ने महंगाई राहत शिविर शुरू किये हैं। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष संजय सैनी, युवा नेता अन्नू महर्षि ने भी अपने विचार व्यक्त कियें। इस दौरान पालिका चेयरमैन शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, नवलगढ कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष संजय सैनी, युवा नेता बलदेव सैनी, पार्षद महेन्द्र सैनी, अनिल पारीक, युवा नेता अन्नू महर्षि, दीपक सर्राफ, पार्षद खालिक लंगा, पार्षद आमीर खान, पार्षद प्रतिनधि जावेद बाहुबली, पार्षद रिंक जाजोरिया, पार्षद अनिल शर्मा, पार्षद लोकेश जाॅगिड, पार्षद विजय वाल्मिकी, पार्षद प्रतिनिधि शानू हाजी,  रफीक लंगा, कैलाश जाॅगिड, ओमी पंडित, मनु गुजराती, भूपेश पारीक सहित कई गणमान्य लोग मौजुद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!