मजदूर दिवस मनाया
भिनाय। कस्बे मे सोमवार को सदर बाजार स्थित गुरूनानक भवन में पंचायत समिति प्रधान संपतराज लोढ़ा ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक रमेश माली,महेंद्र मेघवंशी व संजू माली का माल्यार्पण व मुंह मीठा कर सम्मान किया।इस दौरान प्रधान लोढ़ा ने कहाकि किसी भी राष्ट्र के विकास मे श्रमिक बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,इसके लिये आमजनों को श्रमिकों के प्रति सकारात्मक नजरिया रखना चाहिये।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.हरेश मामनानी,श्रीसनातन धर्म मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा,महावीर सेन,भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामधन प्रजापति,पंचानन शर्मा,पूसाराम सांखला आदि मौजूद थे।