बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
नरैना . कटले के पास गोपाल काम्प्लेक्स में नगर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल जाट ने छात्र छात्राओं के साथ बाबा साहेब की जयंती मनाई ! जाट ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर छात्र छात्राओं को मिठाई बांटी ! इस दौरान रामकिशोर देवतवाल, पवन दायमा, राहुल सुकरिया, मुस्कान बानो, अनुष्का देवतवाल, कोमल जलूथरिया, कोमल सैनी, सुरेंद्र प्रजापत,गोपी सैनी मौजूद रहे। गोपी सैनी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया।