बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई
टोंक । डॉ. अम्बेडकर शिक्षण संस्थान में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । संस्था निदेशक सुनील बंसल, सह-निदेशक नवीन त्रिपाठी, डॉ. अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रार्चाय जुनेद खान ने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर संस्था निदेशक सुनील बंसल ने बाबा साहेब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर व्याख्याता बन्ना लाल जाट, सुरेन्द्र महावर, मो. हारून भाटी, अनिल खारेला, महेश शर्मा, ममता राठौड़, अनिता वर्मा, सुरेन्द्र खींची, रेखा शर्मा एवं देवन्द्र सैन, लाल बहादुर आदि उपस्थित रहे।