Dark Mode
पद्मभूषण श्रीराम शर्मा की जयंती मनाई

पद्मभूषण श्रीराम शर्मा की जयंती मनाई

 
पिलानी. छापड़ा ग्राम विकास समिति की ओर से भामाशाह एवं भामाशाह प्रेरक छापड़ा रत्न  धनवंतरी पद्मभूषण वैद्यराज श्रीराम शर्मा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वैद्यराज जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा हुई तथा उनके द्वारा छापड़ा ग्राम के विकास हेतु किए गए कार्यों को याद किया गया। प्रिंसिपल दीपचंद लाखवान ने बताया कि छापड़ा ग्राम में शिक्षा की अलख जगाने वाले,  गांव के भामाशाह विशेष रूप से सेठी परिवार एवं राजपूत समाज के सहयोग से कई शैक्षणिक संस्थाओं, श्री किशन लाल सेठी राजकीय आयुर्वेद औषधालय तथा श्री फूलचंद सेठी राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का निर्माण करवा कर चिकित्सा क्षेत्र में तथा गांव में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने में वैद्यराज जी का अतुलनीय योगदान रहा।  गांव के सभी बुद्धिजीवी आज उन्हें आधुनिक छापड़ा के निर्माता के रूप में मानते हैं। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश एवं वर्तमान राजस्थान हाई कोर्ट में नोडल ऑफिसर डॉ पदम कुमार जैन ने वैद्यराज जी को सेठी परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है।  इस अवसर पर छापड़ा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष श्री रतन सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष श्री सत्यवीर सिंह कुमावत,  सचिव दीपचंद लाखवान, ओम प्रकाश वालिया, राजकुमार शर्मा एवं डॉ मुकेश जोशी ने वैद्यराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!