Dark Mode
बेटी के जन्म पर मनाया जश्न,डीजे पर झूमें परिजन

बेटी के जन्म पर मनाया जश्न,डीजे पर झूमें परिजन

खाटूश्यामजी। तमाम लोगों को बेटों के जन्म पर खुशियां मनाते देखा जाता है, लेकिन बेटी के जन्म पर खुशी मनाने का चलन कम ही है। समाज में कुछ ही ऐसे लोग है जो बेटियों को भी बेटों से बढक़र मानते हैं और उनके जन्म पर जमकर खुशियां मनाते हैं। ऐसा ही एक मामला खाटूश्यामजी क्षेत्र की ब्रहामणी जोहड़ी मे देखने को मिला,जहां रूडमल चौधरी के परिवार ने अपने घर जन्मी बेटी को लक्ष्मी मानते हुए जमकर जश्न मनाया गया।बेटी के जन्म पर आयोजित कुआं पूजन में बेटी के परिजनों के साथ-साथ गांव वाले भी झूम उठे और ढोल-नगाड़ों से नन्ही परी का स्वागत किया। इस मौके पर नवजात बेटी के दादा बाबूलाल चौधरी, दादी संतोष देवी,पिता अविनाश व मां भावना व चाचा राकेश तथा चाची सोनू ने बताया कि वे बहुत भाग्यशाली है कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि आज लडक़ा व लडक़ी में कोई फर्क नहीं है तथा वे अपनी बेटी की परवरिश लडक़ों से बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां भगवान का दिया वरदान होती हैं, बेटियां लक्ष्मी होती हैं।
'बेटियों से ही आगे परिवार चलता है'
उन्होंने कहा कि बेटियों से ही आगे परिवार चलता है और पूरे एक समाज का निर्माण होता है। ऐसे में उनके योगदान को हम कभी कम नहीं देख सकते। पिता अविनाश ने कहा कि उसकी इच्छा है कि उसकी बेटी पढ़ लिखकर समाज में अपनी पहचान बनाए, इसके लिए वह अपनी बेटी को बेटे से ज्यादा पढ़ाई करवाएगा और उसकी बेहतर ढंग से परवरिश करेगा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और अविनाश के घर जन्म बेटी को आशीर्वाद दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!