Dark Mode
पेंशनर्स की बैठक में पेंशनर्स साथियो का मनाया जन्मदिवस 

पेंशनर्स की बैठक में पेंशनर्स साथियो का मनाया जन्मदिवस 

 
रतनगढ । पेंशनर्स समाज राजस्थान उपशाखा की मासिक बैठक में जुलाई माह में जन्मदिवस वाले पेंशनर्स का जन्मदिवस मनाकर उनको शुभकामनाएं दी गई । सत्यनारायण सेवदा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर्स  ओमप्रकाश जांगिड़, परशुराम उपाध्याय ,नियामत अली कुरैशी बतौर अतिथि मंचासीन रहे। ईश वंदना से प्रारम्भ हुए समारोह को ओमप्रकाश जांगिड़ ने आगन्तुको का शाब्दिक स्वागत किया व शाखा के गत माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । आयोज्य बैठक में महेश कुमार सारस्वत, लक्ष्मण सिंह, नियामत अली कुरैशी, बाबूलाल पंवार , सांवत सिंह , सदीक, ओमप्रकाश जांगिड़ , चिमना राम , रघुनाथ मेघवाल, अल्लादीन खान ,डूंगर मल गौड़ , मनीराम , नीरसागर कौशिक , योगेश कुमार गौड़, पूर्णमल शर्मा , मोहनलाल कंवल , अमर सिंह, शंकरलाल , रमेश , यासीन खां, पूर्णमल शर्मा , भगीरथप्रसाद, जगदीश प्रसाद स्वामी , श्याम लाल माली , विजय कुमार स्वामी , करनी सिंह , गोरधनलाल  पेंशनर्स साथियों का तिलकाचर्न कर व मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विनोद कुमार वर्मा ने गत माह तक  पेंशनर समाज को भामाशाहों के सहयोग से प्राप्त सामग्री की जानकारी से अवगत करवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!