Dark Mode
श्रद्घापूर्वक मनाई 1008 भैंरुदासजी महाराज की पुण्यतिथि

श्रद्घापूर्वक मनाई 1008 भैंरुदासजी महाराज की पुण्यतिथि

सीकर। आमली रोड़ सीकर स्थित समाधिस्थल पर 1008 भैंरुदासजी महाराज की पुण्यतिथि अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विराट जागरण हुआ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भैंरुदासजी महाराज ने यहीं पर जीवित समाधि ली थी। भक्त प्रकाश ने बताया की समाधिस्थल का फूलों से श्रृंगार किया गया व आकर्षक रोशनी की गई। पूर्व संध्या को मैना सदन में विशाल जागरण हुआ जिसमें संत आकाशनाथ महाराज, पारसनाथ महाराज, सालासर धाम के बाबूलाल पुजारी सहित सन्तो के सानिध्य में अनेक गायकों ने भक्तिभाव से ओतप्रोत भजन सुनाये। प्रात: काल समाधि पूजन व हवन के बाद महाआरती हुई और प्रसाद लगा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर पूसारामजी, नितिन शर्मा, रघुनाथ गोदारा, कल्याण मीणा, प्रकाश कुमावत, पवन सैन, रमेश पारीक, विजय पारीक, सुनील पारीक,राजा वर्मा सहित भक्तगण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!