रिलायबल में मनाई सफलता की खुशियां जेईई-एडवांस्ड 2023 का विक्ट्री सेलिब्रेशन
कोटा. जेईई-एडवांस्ड के नतीजों के बाद रिलायबल इंस्टीट्यूट में विक्ट्री सेलिब्रेशन जुम्मेरात को मनाया गया। रोड नं. एक स्थित रिलायबल टॉवर में आयोजित इस कार्यक्रम में जेईई-एडवांस्ड में सफलता की खुशियां देखते ही बनी। यहां स्टूडेंट्स के साथ फैकल्टीज भी सफलता के जश्न में झूमे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. नवीन माहेश्वरी रहे। मैथ्स के एचओडी आयुष गोयल, फिजिक्स के एचओडी चन्द्रशेखर शर्मा और कैमेस्ट्री के एचओडी चांदीप सिंहल व एडमिन हेड शिवशक्ति सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जेईई एडवांस्ड 2022 में ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल करने वाले रिलायबल के स्टूडेंट मयंक मोटवानी ने भी स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया। इस अवसर पर फैकल्टीज और स्टूडेंट्स के पेरेन्ट्स भी खुशियों में झूमे। आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गई।
कार्यक्रम में रिलायबल के टॉपर्स को कैश प्राइज दिए गए पुरस्कार दिए गए। इसमें जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक 304 प्राप्त करने पर संयम गर्ग को 21 हजार रूपए का कैश प्राइज दिया गया। जबकि एआईआर 540 प्राप्त करने पर दिव्यम कुलश्रेष्ठ, एआईआर 805 प्राप्त करने पर आयुष यादव एवं एआईआर 832 हासिल करने पर अमन राज को 11-11 हजार रूपए के कैश प्राइज दिए गए।
इस अवसर पर डॉ. नवीन माहेश्वरी ने कहा कि रिलायबल इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों और अभिभावकों की अपेक्षा पर खरा उतरा है। ये सभी अध्यापकों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है। रिलायबल इंस्टीट्यूट यह प्रयास आगे भी जारी रखेगा और इसी तरह के परिणाम जारी करता रहेगा। उन्होनें सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे इंजीनियर बनने के साथ-साथ हमें अच्छा इंसान भी बनना है। राष्ट्र सेवा की सोच को सदैव अपने मन में रखना है। हम हमारे समाज और परिवार के लिए अच्छा करेंगे तभी सही मायने में सफल सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी फेकल्टीज, स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स एक साथ खुशियों में थिरके।