Dark Mode
महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की जीत का जश्न, नितेश राणे ने सीएम को दी बधाई

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की जीत का जश्न, नितेश राणे ने सीएम को दी बधाई

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम फडणवीस को महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। नगर निकाय चुनावों में महायुति, विशेषकर भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली प्रचंड सफलता को उन्होंने जनता के अपार विश्वास का प्रतीक बताया। नितेश राणे ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र ने महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक विजय का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया है। खास तौर पर मुंबई महानगरपालिका समेत राज्य की अन्य नगर निगमों में भाजपा-महायुति गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। यह जीत इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता ने महायुति के नेतृत्व और नीतियों पर पूर्ण विश्वास जताया है। मंत्री नितेश राणे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व को इस सफलता का श्रेय दिया। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री की सशक्त कार्यशैली, स्पष्ट नीति और विकास को प्राथमिकता देने वाले फैसलों के कारण ही यह ऐतिहासिक परिणाम संभव हो पाया। आज उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें पूरे मन से बधाई दी।
राणे ने यह भी कहा कि यह जीत केवल एक दल की नहीं, बल्कि महायुति गठबंधन के सभी प्रमुख घटक दलों की एकजुटता का परिणाम है। गठबंधन के पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत और प्रतिबद्धता ने इस सफलता को संभव बनाया। उन्होंने महायुति गठबंधन की इस प्रचंड विजय पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नितेश राणे ने विश्वास जताया कि यह ऐतिहासिक जनादेश महाराष्ट्र के विकास और प्रगति में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए राज्य को तेज विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!