बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे के साथ समारोह का समापन
पलसाना. कस्बे के गणपति जोहड़ा स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में हनुमान जयंती को बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई ।रतन लाल कुमावत ने बताया कि बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बुधवार को रामायण पाठ का समापन कर प्रातः 11:15 बजे वैदिक मंत्रोचार के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई । जोड़ों के द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई । आचार्य रामगोपाल शर्मा ने यज्ञ का महत्व बताते हुए 1 - 1 बुराई छोड़ने का संकल्प कराया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ,राज्यमंत्री सीताराम लांबा, सामाजिक विकास मंच के अध्यक्ष महावीर सिंह बिजारणिया,दौलतराम पेशिया गंगानगर, रावणा राजपूत समाज के पाली जिला अध्यक्ष मूलसिंह गहलोत ,शक्ति सिंह अलौदा, मुकेश कुमार रावत, गोपाल सिंह जोधा, विजेंद्र सिंह शाहपुरा आदि थे। अतिथियों के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । दोपहर 12:30 बजे प्रसाद वितरण शुरू किया गया । अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कॉलोनी के रतन लाल कुमावत को कॉलोनी में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर भागीरथ मल, अजय मारवाल, रवि सिंह बरसिंहपुरा, हजारीलाल, गिरधारी लाल कुमावत, धुडाराम, गंगाराम, बाबूलाल कुमावत, छोटेलाल , मालीराम , छोटूराम नटवाडिया, धनाराम,भानाराम नटवाडिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।