Dark Mode
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जयनारायण व्यास नगर में जश्न

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर जयनारायण व्यास नगर में जश्न

बीकानेर. चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक चांद पर पंहुचने और सुरक्षित उतरने पर जयनारायण व्यास नगर के नागरिकों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए एक दूसरे को बधाई दी व मुह मीठा कर अभिनंन्दन किया। भारतीय जनता पार्टी शिवबाड़ी मण्डल व रानी बाजार मण्डल के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर आतिशबाजी कर प्रसन्नता का इज़हार किया। इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष और हनुमानगढ़ जिला प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस उपलब्धि के प्रति बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है जो एक उपलब्धि में परिवर्तित हो गई है। इस अवसर पर शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक, महामन्त्री नरेन्द्र सिंह राठौड़, रानीबाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, महामन्त्री पुखराज स्वामी, पूर्व जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल, पार्षद संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, आदर्श गुप्ता, राजेन्द्र सिंह भाटी, दिनेश महर्षि, हेमेंद्र सिंह, सत्येन्द्र गुप्ता, लक्ष्मण कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने एकत्रित होकर चंद्रमा विजय पर भारत माता की जयघोष व वन्दे मातरम के नारे लगाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!