Dark Mode
महेश नवमी महोत्सव की धूम 14 मई से

महेश नवमी महोत्सव की धूम 14 मई से

मदनगंज किशनगढ। माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के पावन अवसर पर श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था मदनगंज किशनगढ़ के तत्वावधान में 14 मई से एक पखवाड़े तक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन महेश नवमी महोत्सव के रूप में समारोह पूर्वक किया जाएगा। आयोजन को लेकर शनिवार को पत्रकार वार्ता रखी गई। इस दौरान संस्था अध्यक्ष रामनारायण झंवर ने बताया की 29 मई सोमवार को प्रातः 7 बजे भगवान महेश की पूजा अर्चना के साथ भव्य शोभायात्रा पंचायत भवन से प्रारंभ होगी जो विभिन्न मार्गो से होती पुनः भवन पहुँचेगी। सायंकाल 6 बजे से महेश विहार में समाजबंधुओं का  महाप्रसाद रखा गया है।
 
आयोजन समिति के संयोजक राधामोहन शारदा व विजय सारड़ा, सह संयोजक भगवान स्वरूप बाहेती प्रचार प्रसार प्रभारी अनिल लढ़ा ने बताया की महेश नवमी महोत्सव का आगाज 14 मई रविवार को माहेश्वरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता से किया जाएगा। 15 मई को बैडमिंटन प्रतियोगिता, 16 मई को चाकलेट बुके सजाओ प्रतियोगिता, मेहन्दी आर्ट प्रतियोगिता के साथ ही पारम्परिक माण्डना बनाओं प्रतियोगिता रखी गई है। इसी तरह 16 मई को  सिक्का पैकिंग प्रतियोगिता, रामनाम आर्ट प्रतियोगिता, सलाद सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 18 मई को ऑन द स्पॉट गेम, ड्रेसप रेस प्रतियोगिता म्यूजिकल गेम होगा। 19 मई को समाज बंधुओ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर रखा गया है। इसी तरह उसी दिन म्यूजिकल अंताक्षरी भी होगी। 20 मई को टेबल टेनिस प्रतियोगिता 23 मई को शतरंज प्रतियोगिता, केरम प्रतियोगिता होगी। 24 मई को सामान्यज्ञान प्रतियोगिता, एक मिनिट गेम शो प्रतियोगिता, 25 मई को चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही राधा सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या होगी। 26 मई को सांस्कृतिक संध्या 27 मई को विचित्र वेषभूषा एवं पारितोषिक वितरण का आयोजन रखा गया है। आभार संयोजक राधा मोहन शारदा ने ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!