विश्व मधुमक्खी दिवस का आयोजन
कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया में दिनांक 20.05.2023 को विश्व मधुमक्खी दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 49 कृषक व कृषक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने किसानों को विश्व मधुमक्खी दिवस के बारे में बताते हुये मधुमक्खी के इतिहास की जानकारी दी, इस दिवस को एंटोन जन्सा के जन्म दिन 20 मई, 1734 के रुप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 20 मई, 2018 को विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा की गई। मधुमक्खी के जीवन चक्र, इसके उत्पादों शहद, पराग, प्रोपालिश, रॉयल जैली, मोम व इसके विष के उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। केन्द्र के कीट वैज्ञानिक डॉ. उमेश कुमार ने मधमक्खी पालन करने के तरीकों तथा इस पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।