Dark Mode
केंद्र सरकार जीएसटी के पीएमएलए एक्ट को वापस ले- डॉ सुनील धायल

केंद्र सरकार जीएसटी के पीएमएलए एक्ट को वापस ले- डॉ सुनील धायल

जयपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ट्रेड विंग डॉ सुनील धायल ने जीएसटी के अंदर शामिल किए गए पीएमएलए एक्ट(प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि एक तरफ तो केंद्र सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर सकारात्मक रुख रखने की बात करती है और दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने 7 जुलाई को नोटिफिकेशन निकाला है कि अब जीएसटी भी पीएमएलए एक्ट में आएगा इसका सीधा सा मतलब है कि अगर कोई व्यापारी जीएसटी नहीं देगा तो ईडी उसे सीधा गिरफ्तार कर लेगी और उसे बेल भी नहीं मिलेगी। जीएसटी प्रणाली इतनी जटिल है कि जो लोग पूरा जीएसटी भी दे रहे हैं उन्हें भी किसी प्रावधान में फंसा कर जेल भेजा जा सकता है ।यानी देश के  किसी भी व्यापारी को केंद्र सरकार जब चाहे जेल भेज देगी। यह बेहद खतरनाक है व्यापारी व्यापार करने के बजाय अपने को बस ईडी से बचाता फिरेगा। देश के छोटे-छोटे व्यापारी भी इसकी चपेट में आ जाएंगे और कोई व्यापारी नहीं बचेगा यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है।आम आदमी पार्टी व्यापारियों के साथ उनके हितों  की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है और इस पीएमएलए एक्ट का पुरजोर विरोध करती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!