Dark Mode
केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा का कल से आगाज

केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा का कल से आगाज

पीपाड़ शहर। विधानसभा चुनावों के पश्चात सत्ता परिवर्तन होते ही अब राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को परे रखने के साथ अब केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर अधिकारिय कर्मचारी एक्शन मोड़ पर आ गए है तथा सत्ता परिवर्तन का असर भी अब धरातल पर नजर आने लगा है।जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशानुसार पंचायत समिति सभागार में आयोजित विशेष बैठक में उप जिला कलक्टर कँचन राठौड़ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों के साथ महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों के साथ पंचायत राज जनप्रतिनिधियों से भी आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने पर बल दिया गया है।उप जिला कलक्टर कँचन राठौड़ ने कहा कि उपखंड क्षेत्र में 17 दिसम्बर से केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।इसके तहत प्रतिदिन दो पंचायतों में कार्यक्रम होंगे।जिसमें केंद्रीय योजनाओं के प्रचार के साथ अब तक लाभान्वित ग्रामीणों से सम्पर्क कर उनके अनुभव भी साझा किए जाएगे इस कार्य मे केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से मोबाईल वाहन भी पहुंचेगा।पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में केंद्र के साथ राज्य सरकार के अधिकारी,कर्मचारी, पंच-सरपंच भी वंचित ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाने का प्रयास करे।इसके साथ पंचायत स्तर पर समिति का गठन कर कार्यक्रम आयोजित करने के साथ गांव में व्यापक प्रचार कर कार्यक्रम में अधिकाधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।पंचायत समिति विकास अधिकारी मंछाराम ने बताया कि हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान में चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।इसके साथ आयुष्मान भारत कार्ड के बनाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।इस अभियान में दीनदयाल अंत्योदय योजना,पीएम गरीब कल्याण योजना, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधी,उज्ज्वला योजना, जनधन योजना से भी वंचित पात्र ग्रामीणों को जोड़कर लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।बैठक में पूर्व उप प्रधान डूंगरराम,जवासिया सरपँच ओमाराम, बेनण सरपँच आईदान मेघवाल, चौढा सरपँच रामचंद्र सियाग,चौकड़ीकलां सरपँच चंपालाल टाक,कूड़ सरपँच हरिराम छिंगण सहित अन्यो ने भी अपने विचार रखते हुए अभियान की सफलता के लिए पंचायत की ओर से आवश्यक प्रयास का आश्वासन दिया।पंचायत प्रसार अधिकारी सुमित सांखला,ग्राम विकास अधिकारी अनिल व्यास,चेतन कस्वा,जगदीश उदावत,भजनलाल,ओम प्रकाश,रामनिवास कच्छवाह सहित कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!